"अन्नब्रह्म" पुरस्कार मुरलीधर भोजनालय को घोषित
सौ. विमलाबाई गरवारे हाईस्कूल में रविवार को होगा पुरस्कार वितरण

पुणे: स्वर्गीय म. वा. जोशी की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित "अन्नब्रह्म" पुरस्कार 2024-25 इस वर्ष पुणे के प्रसिद्ध भोजनालय "श्री मुरलीधर वेज" (पूर्व में मुरलीधर भोजनालय) के संचालक श्री एवं श्रीमती शारदा गोपालदादा तिवारी परिवार को देने की घोषणा की गई है।

पुरस्कार समारोह रविवार, 16 फरवरी 2025, को सायं 6 बजे, सौ. विमलाबाई गरवारे हाईस्कूल, प्रभात रोड, पुणे में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक उल्हासदादा पवार करेंगे, जबकि सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्र-कुलपति डॉ. पराग काळकर के हाथों यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल सबनीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस बारे में पुरस्कार संयोजक डॉ. न. म. जोशी ने जानकारी दी।
"श्री मुरलीधर वेज" (मुरलीधर भोजनालय) नारायण पेठ, पुणे में स्थित है और पिछले कई वर्षों से पुणेवासियों को अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहा है। यह भोजनालय विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन के पारखी पुणेकरों के लिए एक विश्वसनीय स्थान बना हुआ है। इसकी गुणवत्ता, सेवा और पुणेकरों के बीच लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए ही इसे इस वर्ष का "अन्नब्रह्म" पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

विद्ये के माहेरघर (शिक्षा नगरी) पुणे में स्थित यह भोजनालय, न सिर्फ व्यावसायिक दृष्टिकोण से, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दूर-दराज़ से पुणे आने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों को उचित दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना इसकी विशेषता है। इसी सेवाभाव और समाजहित को देखते हुए, मुरलीधर भोजनालय को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।


Comments
Popular posts
अग्रवाल समाज फेडरेशन द्वारा भव्य रंगारंग होली समारोह संपन्न
Image
पिंपरी चिंचवड़ के कुदलवाड़ी में बुलडोजर का कहर जारी
Image
नन्हे रुहान के जन्मदिन पर आश्रम शाला के बच्चों के साथ सेवा और सद्भावना का अनोखा आयोजन
Image
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पद की गरिमा बनाए रखें और सत्य का सम्मान करें – कांग्रेस राज्य प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी
Image
सरकारी विज्ञापनों पर करोड़ों का खर्च, लेकिन सम्मेलन अध्यक्ष को ही भुला दिया…!
Image