प्रशासनिक कार्य में लोकाभिमुख दृष्टिकोण और टीम वर्क की भावना अत्यंत आवश्यक : रमानाथ झा
पुणे महानगरपालिका सेवानिवृत्त सेवक संघ का स्वर्ण महोत्सव समारोह संपन्न, पूर्व आयुक्त रमानाथ झा ने किया मार्गदर्शन

पुणे। "आयुक्त निर्णय लेते हैं, लेकिन उन निर्णयों की प्रभावी अमलवारी अधिकारी से लेकर सेवकवर्ग तक की प्रशासनिक टीम करती है। इस कार्य में लोकाभिमुख दृष्टिकोण और टीम वर्क की भावना अत्यंत आवश्यक है।" — ऐसा स्पष्ट मत पुणे महानगरपालिका के पूर्व आयुक्त एवं वरिष्ठ IAS अधिकारी श्री रमानाथ झा ने व्यक्त किया।

पुणे महानगरपालिका सेवानिवृत्त सेवक संघ के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष के समापन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्षों तक मनपा में कार्य करते हुए एक उत्तरदायित्वपूर्ण टीम भावना निर्माण होती है। आयुक्त के निर्णयों को अधिकारी व सेवकवर्ग मिलकर साकार करते हैं, यही प्रशासनिक कार्य की सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल की सराहना की जाती है, परंतु उन निर्णयों को सफल बनाने का श्रेय सेवकवर्ग को जाता है।
पूर्व आयुक्त रमानाथ झा ने किया मार्गदर्शन

सेवानिवृत्ति के बाद जीवन लंबा होता है, और इस काल को गुणवत्तापूर्ण व समाजोपयोगी रूप में जीना ही समाज के प्रति कर्तव्य की पूर्ति है, ऐसा भावपूर्ण वक्तव्य उन्होंने दिया।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष व मनपा के पूर्व उपायुक्त श्री जयंत पवार, पूर्व अध्यक्ष संभाजी राजे भोसले, पूर्व कार्याध्यक्ष विठ्ठलराव शेटे, वरिष्ठ सलाहकार गोपालदादा तिवारी, कामगार नेता मुक्ता मनोहर, पूर्व उपायुक्त नंदकुमार जगताप, कार्याध्यक्ष संजीव मोरे तथा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। संघ के संस्थापक स्व. भाई वैद्य की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर श्रद्धांजली दी गई।

वरिष्ठ सलाहकार गोपालदादा तिवारी ने कहा, "महापालिका एक स्वायत्त संस्था है जो लोकप्रतिनिधि और प्रशासन की संवैधानिक भूमिका से संचालित होती है। अधिकारी से सेवकवर्ग तक का प्रशासन लोकतंत्र का प्रथम स्तंभ है, अतः इनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उन्हें नैतिक समर्थन मिलना अत्यंत आवश्यक है।"

कार्यक्रम में कामगार नेतृ कॉम. मुक्ता मनोहर ने पूर्व आयुक्त रमानाथ झा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में मनपा सेवकों को न्याय मिला।

संघ के अध्यक्ष जयंत पवार ने अपने प्रस्ताविक भाषण में कहा, "सेवा निवृत्त संघ की पारदर्शी और सामाजिक कार्यप्रणाली को प्राप्त उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार, हमारे कार्य की सच्ची पावती है।"

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सेवा निवृत्त कर्मचारियों वैशाली बर्गे, उषा सातव एवं उनके परिजनों का सम्मान चिन्ह देकर सत्कार किया गया। 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व सत्कार कार्याध्यक्ष संजीव मोरे एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सूत्र संचालन शिल्पा देशपांडे ने तथा आभार प्रदर्शन सरचिटणीस बापुसाहेब खलाटे ने किया।

समारोह में पुणे महानगरपालिका, पीएमपीएमएल, माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षण विभाग के सेवा निवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Comments
Popular posts
राजीव गांधी स्मारक समिति ने पुणे मनपा आयुक्त को दी शुभकामनाएं, शहर की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Image
"अ फ्रेंड इन नीड" समूह ने फैशन शो के माध्यम से पेश की समाजसेवा की अनूठी मिसाल
Image
पीओके जैसी तुलना करना कांग्रेस नहीं, बल्कि 'भ्रष्टाचार में डूबे भाजपा' से ही उपयुक्त : गोपालदादा तिवारी का तीखा प्रहार
Image
आ गया है बारिश का मौसम… डेंगू से स्वयं को बचाइए
Image
पुणे के पुरंदर तहसील में मूलभूत सुविधाओं का अभाव: नागरिकों को हो रही भारी असुविधा
Image